शहर के भंडारी पुल चौक से जालंधर रोड की ओर मुड़ते ही सड़क पर बने बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए ये गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। अक्सर दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों से बचने के लिए अचानक अपना रास्ता बदलते हैं, जिससे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन उनसे टकरा जाते हैं। इस कारण इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि इन गड्ढों को जल्द से जल्द भरकर सड़क की मरम्मत की जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके और दोपहिया वाहन चालकों को राहत मिल सके।