अमृतसर| पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 19 जनवरी को अमृतसर के अजनाला हलके के गांव बिकराओर में एक नए सरकारी कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अमृतसर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और सुरक्षा, ट्रैफिक व अन्य प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो। विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस कॉलेज को क्षेत्र के लिए ‘ऐतिहासिक सौगात’ बताया।
