पंजाब में आज पांच घंटे के लिए टोल प्लाजा फ्री रहेंगे। कौमी इंसाफ मोर्चा ने सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर धरना देने और सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक टोल फ्री करने का फैसला किया है। कौमी इंसाफ मोर्चा ने अन्य सहयोगी संगठनों से भी इसमें सहयोग की मांग की है। कौमी इंसाफ मोर्चा का कहना है कि वो लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार सिख बंदियों को रिहा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में प्रदेशभर में टोल प्लाजा फ्री करने का फैसला किया है। इस संघर्ष के कई किसान संगठन सहयोग कर रहे हैं। कौमी इंसाफ मोर्चा की अपील पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा व समराला के नजदीक नीलो टोल प्लाजा को पांच घंटे के लिए फ्री करवाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कौमी इंसाफ मोर्चा के साथ उनके संगठन के लोग हर टोल प्लाजा पर उपस्थित रहेंगे। कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा किया गया संघर्ष कौमी इंसाफ मोर्चा सिख बंदियों की रिहाई, 2015 की बेअदबी घटनाओं और बहबल कलां फायरिंग के मामलों में इंसाफ की मांग को लेकर लगातार संघर्ष करता रहा है। मोर्चा ने जनवरी 2023 से मोहाली में पक्का मोर्चा लगाया है। मोर्चा समर्थकों ने चंडीगढ़ की ओर कूच और प्रदर्शन किए। बरगाड़ी और आसपास के क्षेत्र में 2015 में बेअदबी को लेकर संघर्ष किया। कौमी इंसाफ मोर्चा की प्रमुख मांगें
