Gold ETF: सोने-चांदी में रेकॉर्ड तेजी और भारतीय शेयर बाजार में उठापटक के बीच छोटी-मझोली कंपनियों के मुकाबले लार्जकैप कंपनियों के शेयरों के मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला है। इस कारण निवेशक अब रिस्की फंड्स के मुकाबले सुरक्षित समझे जाने वाले म्यूचुअल फंड्स पर दांव लगा रहे हैं। यही वजह है कि इक्विटी फंड्स में निवेश घटने के बावजूद दिसंबर में फ्लेक्सीकैप फंड्स में निवेश 23 फीसदी बढ़कर 10 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया है।
