भारतीय उद्योग जगत में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। टियर-2 और टियर-3 शहरों से बड़ी संख्या में युवा महिलाएं अब उन सेक्टर्स में कदम रख रही हैं, जिन्हें पहले पुरुष-प्रधान माना जाता था। इनमें डिवाइस रिपेयर, अकाउंटिंग और कंप्लायंस सर्विस जैसे सेक्टर शामिल हैं। बिजनेस मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म टाइड द्वारा जारी नए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।