Gold price forecast HSBC: सोने की कीमतों में तेजी का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में सोना बड़ी छलांग लगा सकता है। गोल्ड और सिल्वर दोनों ने 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। इस साल भी दोनों के अपनी स्पीड को बरकरार रखने के उम्मीद है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिलहाल जो उथल-पुथल मची हुई है, वो सोने-चांदी में तेजी के लिए अनुकूल माहौल है। ऐसे में कमोडिटी एक्स्पर्ट्स का मानना है कि दोनों धातुओं की चमक में निखार जारी रहेगा।
