भारत में मोबाइल टेलीकॉम सेक्टर बीते कुछ वर्षों से स्थिर टैरिफ के दौर से गुजर रहा है, जहां ग्राहकों को कम कीमत पर अधिक डेटा और कॉलिंग सुविधाएं मिलती रही हैं। 5G नेटवर्क के विस्तार और बढ़ती डेटा खपत के बीच कंपनियों की लागत में भी लगातार बदलाव देखने को मिला है। अब मोबाइल सेवाओं की कीमतों में इजाफे को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है, जिसमें जून 2026 से मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे होने और टैरिफ में औसतन 15 प्रतिशत या उससे अधिक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।