Budget 2026 expectations: शेयर बाजार से कमाई पर लगने वाला टैक्स निवेशकों को काफी परेशान करता है। बात केवल स्थानीय निवेशकों की ही नहीं है, विदेशी निवेशक भी इससे परेशान रहे हैं। पिछले साल की शुरुआत में जब विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) मार्केट से धड़ाधड़ पैसा निकाल रहे थे तब यह मांग उठी थी कि सरकार को कैपिटल गेन टैक्स पर अपना रुख बदलना चाहिए। सरकार ने यूनियन बजट 2024 में इस टैक्स में बढ़ोतरी की थी। अब जब बजट 2026 (Budget 2026) आने वाला है, तो उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण निवेशकों की मांग पर कुछ विचार करें।
