डिजिटल दौर में निवेश, खर्च और बचत से जुड़ी जानकारी की भरमार है। लेकिन वास्तविकता में फाइनेंशियल नतीजे रोजमर्रा की गतिविधियों से नहीं बल्कि कुछ सीमित फैसलों से तय होते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर चार्टर्ड अकाउंटेंट और फाइनेंस प्रोफेशनल CA अभिषेक वालिया की एक पोस्ट ने इसी सोच को सामने रखा है। इस विचार के मुताबिक साल भर में लिए गए केवल तीन बड़े निर्णय किसी व्यक्ति की कुल फाइनेंशियल स्थिति को काफी हद तक प्रभावित कर सकते हैं।
