Adani-Embraer Deal: जल्द ही भारत में भी प्लेन मैन्यूफैक्चर होंगे। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जहां पैसेंजर प्लेन बनाए जाते हैं। भारत में प्लेन अडानी ग्रुप बनाएगा। अडानी ग्रुप ने छोटे और मध्यम दूरी के विमान मैन्यूफैक्चर करने के लिए ब्राजील की कंपनी एम्ब्रेयर के साथ डील की है। बता दें कि भारत दुनिया का सबसे फास्ट ग्रोथ कर रहा एविएशन मार्केट है। भारत अभी अपनी जरूरत के लिए विमान विदेशों से मंगवाता है। भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने विदेशी कंपनियों को 1800 से अधिक हवाई जहाजों के लिए ऑर्डर दिये हुए हैं।
