देश के उन लाखों नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है, जिनकी सैलरी 15,000 रुपये से ज्यादा है। जल्द ही उन्हें PF का फायदा मिलने लगेगा। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत वेतन सीमा बढ़ाने का मुद्दा एक बार फिर से गर्मा गया है। ये प्रस्ताव काफी लंबे समय से लंबित है। अभी वेतन सीमा 15,000 रुपये है, जिसे सरकार बढ़ाकर 25,000-30,000 रुपये की रेंज करने पर एक बार फिर से विचार कर रही है।