भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका साजदेह ने मुंबई में एक नया लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कुल कीमत करीब 26 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रियल एस्टेट से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर सामने आई जानकारी के अनुसार यह प्रॉपर्टी मुंबई के प्राइम रेसिडेंशियल इलाके ‘प्रभादेवी’ में स्थित है। यह सौदा हाल के महीनों में दर्ज किया गया है और इसमें स्टांप ड्यूटी व रजिस्ट्रेशन शुल्क भी शामिल है। नया फ्लैट प्रीमियम सुविधाओं, बड़े कारपेट एरिया और मल्टीपल कार पार्किंग के साथ आता है।
