Financial Planning Tips: बाय नाउ-पे लेटर और नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर खरीदारी के लिए युवाओं को लुभाते हैं। रिपोर्ट बताती है कि भारत में आइफोन खरीदने वाले करीब 70% ग्राहक ईएमआई पर इसे खरीदते हैं। वहीं, 50,000 रुपये महीने से कम कमाने वाले 93% लोग रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए क्रेडिट कार्ड पर निर्भर हैं। ईएमआई ऑप्शन नहीं, जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। जानें कर्ज के इस चक्रव्यूह से कैसे निकलें।