Employee fired for ignoring Boss message: बॉस के मैसेज का तुरंत जवाब न देना बहुत भारी पड़ सकता है। एक सॉफ्टवेयर डेवलपर को केवल इसलिए अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा, क्योंकि उससे बॉस के मैसेज का जवाब नहीं दिया। अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपर का कहना है कि क्रिसमस-नए साल की छुट्टियों के दौरान उसे अपने बॉस का मैसेज मिला। हालांकि, वह उसका जवाब नहीं दे पाया क्योंकि मोबाइल सिग्नल की दिक्कत थी। बॉस ने इसे अपने ईगो पर ले लिया और पिंक स्लिप थमा दी।
