Share Market News: भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.92 फीसदी या 780 अंक की गिरावट के साथ 84,180 पर बंद हुआ है। यह पिछले 4 महीने में सेंसेक्स की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे निवेशकों को एक ही दिन में 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान पर और 26 शेयर लाल निशान पर थे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 1.01 फीसदी या 263 अंक की गिरावट के साथ 25,876 पर बंद हुआ है।
