झुंझुनूं | वर्ष 2025-26 की सेना भर्ती रैली 29 जनवरी से 18 फरवरी तक बीकानेर में होगी। बीकानेर के स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय स्टेडियम में 5 जिलों बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं के साथ बीकानेर जिले के लिए आयोजित की जाएगी। कॉमन एंट्रेंस एग्जाम-2025 में चुने गए अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास और 10 वीं पास) कैटेगरी के लिए कॉल लेटर जारी किए जाएंगे। इस भर्ती रैली की जानकारी के लिए इंडियन आर्मी की वेबसाइट या सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनूं से संपर्क कर सकते हैं।