नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने ऐमनाबाद मार्केट की ज्वैलर्स दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया है. शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए, जबकि उनकी महिला साथी काजल को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह लाख रुपये के जेवरात, चोरी में इस्तेमाल कार और दो तमंचे बरामद किए है. अन्य साथियों की तलाश जारी है.
