ब्लड बैंक के पूर्व प्रभारी डॉ. रवि अग्रवाल की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में बुधवार को डीबी अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार व डीबी अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी ने डॉ. रवि अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया। डॉ. पुकार ने कहा कि वर्ष 1997 में डॉ. रवि अग्रवाल ने इस ब्लड बैंक की नींव रखी थी, जिसके चलते रोगियों को इसका फायदा मिल रहा है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आशीष कुल्हरी ने बताया कि शिविर में 30 यूनिट रक्तदान किया गया। इस मौके पर डॉ. गोपाल ढाका, तनवीर खान, धीरज शर्मा, शकील, कुलदीप, प्रबल, दिलीप, महमूद अली, जयपाल, जीतू कुमारी, दीपक आदि मौजूद रहे।