Churu woman constable gang rape: चूरू जिले के एक थाने में तैनात रही महिला कांस्टेबल से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पूर्व थानाधिकारी समेत चार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध थाने और होटल में ही नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला कांस्टेबल पिछले दो महीने से निलंबित चल रही है।
