Kriti Sanon Sister Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन अपनी निजी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं। नूपुर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस और इंडस्ट्री में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह शाही शादी राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में आयोजित की जा रही है, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।