सूरतगढ़। शहर में रेलवे फाटक अब यातायात की राह में बाधा नहीं बनेंगे। लगभग 152 करोड़ रुपए की लागत से दो फ्लाईओवर और एक रेल अंडरपास बनाने के लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इनमें रंगमहल रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर का कार्य शुरु भी हो चुका है, जबकि सी-94 रेल फाटक पर जनरल अप्रूव्ड ड्राइंग (जीएडी) रेलवे द्वारा स्वीकृत हो चुकी है।
