25 दिसंबर और 31 दिसंबर, 2025 को हुई गिग वर्कर्स की देशव्यापी हड़तालों ने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स जैसे जोमैटो और स्विगी की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। वर्कर्स अपनी डिमांड्स को लेकर मुद्दा अभी गर्माया हुआ है। तो, दूसरी तरफ अब उपभोक्ताओं की नाराजगी भी सामने आ रही है। लोकलसर्कल्स के एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि 55% उपभोक्ता मानते हैं कि ऐप पर खाने की कीमत रेस्टोरेंट्स से भी ज्यादा होती है।