Copper Price: वैश्विक बाजार में तांबे की रेकॉर्ड तोड़ कीमतों का असर अब सीधे आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को कॉपर का भाव 13,000 डॉलर प्रति मीट्रिक टन (1300 रुपए किलो) से ऊपर पहुंच गया, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह तेजी सप्लाई की कमी और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं का नतीजा है। कॉपर की मांग में तेज उछाल के पीछे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए डाटा सेंटर्स, इलेक्ट्रिक वाहन और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार प्रमुख कारण माना जा रहा है।
