EV Batteries: इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को लंबी दूरी की यात्रा के लिए भरोसेमंद बनाने की दिशा में सरकार ने पहल की है। इसके तहत देश के प्रमुख एक्सप्रेसवे और हाईवे पर ईवी कमांड सेंटर, चार्जिंग प्वाइंट और रास्ते पर (6096) सहायता पहुंचाने वाला नेटवर्क विकसित करने की योजना है। इसका मकसद इलेक्ट्रिक वाहन चालकों की सबसे बड़ी चिंता मानी जाने वाली ‘रेंज एंग्जायटी’ यानी रास्ते में बैटरी खत्म होने के डर को कम करना है। इससे ईवी अपनाने को बढ़ावा मिलेगा।