Post Office MIS Scheme: पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स सरकार समर्थित योजनाएं होती हैं। इन योजनाओं पर इस समय अच्छा-खासा ब्याज मिल रहा है। ये सेफ निवेश विकल्प मानी जाती हैं। पोस्ट ऑफिस की ऐसी ही एक योजना मंथली इनकम स्कीम (MIS) है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इस स्कीम में हर महीने इनकम मिलती है। लेकिन यहां आपको एकमुश्त निवेश करना होता है। अगर आपके पास एकमुश्त पैसा पड़ा हुआ है, तो आप इस स्कीम में डालकर हर महीने इनकम उठा सकते हैं।