भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ मुस्लिम महासभा ने मुस्लिम समाज में जागरूकता अभियान व कई संकल्प लेकर स्थापना दिवस मनाया। मुस्लिम महासभा के प्रदेश महासचिव आरिफ अली एडवोकेट ने बताया कि दिवंगत युनुस शेख ने पांच जनवरी 2007 को मुस्लिम समाज को जागरूक करने और सामाजिक एकता, विकास और आर्थिक रूप से विकास करने के लिए मुस्लिम महासभा संगठन की स्थापना की थी। जिला महा सचिव जफर खान ने बताया कि नीम वाले बाबा की दरगाह परिसर में मुस्लिम महासभा का स्थापना दिवस मनाते हुए मुस्लिम समाज में सामाजिक बुराईयों को रोकने का संकल्प लिया गया। मृत्य भोज नहीं करने और शादियों में फिजूल खर्ची रोकने और मुस्लिम छात्र छात्राओं को शिक्षा के लिए अभियान चलाने और गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाने का संकल्प लिया। मुफ्ती उस्मान अशरफी ने कहा कि जीवन में शिक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है। मौलाना अब्दुल रशीद बरकाती, मौलाना खलील अहमद बरकाती, मौलाना आवेश छीपा ने दुआ की। भिश्ती समाज के पूर्व सदर मोहम्मद इकबाल अब्बासी और गुलाम सिद्दीकी, सद्दाम शोरगर सहित कई समाजजनों ने मुस्लिम महासभा की सदस्यता ली। प्रदेश महासचिव आरिफ अली एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष रशीद मोहम्मद उर्फ कालू, जिला महासचिव जफर खान, सह सचिव हुसैन मीर खान, कोषाध्यक्ष इरफान शेख, संगठन मंत्री मोहम्मद सिद्धिक शेख, इफ्तिखार छीपा, अमजद मेवाफरोश, अशफ़ाक छीपा, छीपा समाज के सदर मोहम्मद इब्राहिम छीपा, इशफ़ाक छीपा, अनवर मेवाती, बबलू खान,रफीक शेख उपस्थित रहे।

You missed