जिस देश के पास तेल है, वो ही दुनिया पर राज करेगा, ये बात कुछ हद तक ही ठीक है, अगर वो देश अपने तेल रिजर्व की सुरक्षा नहीं कर सकता तो उसके तेल भंडार उसके नहीं किसी और के होंगे। जैसा कि वेनेजुएला के साथ हुआ। इसलिए अब दुनिया पर वो ही राज करेगा जिसका डिफेंस मजबूत होगा। वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा ऑयल रिजर्व है, मगर सप्लाई के नाम पर ज्यादा खास नहीं। हालांकि वेनेजुएला का संकट सिर्फ सैन्य कमजोरी नहीं, बल्कि आर्थिक कुप्रबंधन और राजनीतिक अस्थिरता का भी नतीजा है। जो ऑयल रिजर्व वेनेजुएला की सबसे बड़ी ताकत बननी चाहिए थे, वो उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन गई। क्योंकि सेना के दम पर अमेरिका ने वेनेजुएला की तेल संप्रभुता को गंभीर रूप से कमजोर कर दिया है।