Russia reacts to Maduro detention: अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को बंधक बनाए जाने से रूस की धड़कनें बढ़ गई हैं। मादुरो को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का सहयोगी माना जाता है। ऐसे में इस कार्रवाई के चलते रूस ने दक्षिण अमेरिका में अपना एक दोस्त खो दिया है। हालांकि, रूस की चिंता केवल एक दोस्त खोने को लेकर ही नहीं है, बल्कि इस बदलाव से तेल की कीमतों में होने वाले बदलाव से जुड़ी है। रूसी आवाम के मन में यह डर बैठ गया है कि वे भूख से मर जाएंगे।