Crude Oil Diplomacy: दुनिया के नक्शे पर वेनेजुएला एक ऐसा देश है जो बेशुमार प्राकृतिक दौलत पर बैठा है। हालिया घटनाक्रम और अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों के अनुसार, यह देश तेल भंडार के मामले में दुनिया का बेताज बादशाह (Venezuela Oil Treasure 2026) है। आइए, सरल भाषा में समझते हैं कि दुनिया के तेल बाज़ार का गणित क्या है और वेनेजुएला इस रेस में कहाँ खड़ा है। दरअसल 303 बिलियन बैरल के विशाल तेल भंडार के साथ वेनेजुएला (Global Crude Oil Economy)दुनिया के ‘ब्लैक गोल्ड’ का निर्विवाद राजा बना हुआ है। वहीं, भारत अपनी रिफाइनिंग क्षमता के दम पर कच्चे तेल (Crude Oil Diplomacy) को अरबों डॉलर की कमाई में बदल कर एक नया इतिहास रच रहा है।