Bihar dairy entrepreneur success story: नौकरी से बिजनेस की तरफ मुड़ने वाले युवाओं की संख्या बढ़ रही है। बिहार के संतोष कुमार कभी 35 हजार रुपए की नौकरी करते थे और आज उनका डेढ़ करोड़ का टर्नओवर है। कुमार इंजीनियर हैं, लेकिन उन्होंने जो बिजनेस चुना वह उनकी फील्ड से बिल्कुल अलग है। शुरुआत में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, मगर उन्होंने अपना रास्ता नहीं बदला। संतोष ने यह तय कर लिया था कि उन्हें न केवल अपना बिजनेस खड़ा करना है, बल्कि गांव के किसानों को रोजगार भी प्रदान करना है और आज वह दोनों ही मोर्चों पर सफल हैं।
