कोहरे और शीतलहर की संभावना, फसल को ठंड से बचाने के लिए शाम को हल्की सिंचाई करें। खड़ी फसलों में सही नमी बनाए रखें। चने में सिंचाई का तरीका चने की फसल में पहली सिंचाई बिजाई के 50-55 दिन बाद (शाखा बनने के समय) पर करें। पहली सिंचाई के बाद कसिये से एक बार निराई-गुडाई करें। सरसों में सफेद रतुआ का रोगोपचार सरसों में सफेद रतुआ रोग में पौधौं की पत्तियों की निचली सतह पर एक-दो मिलीमीटर व्यास के स्वच्छ व सफेद रंग के छोटे-छोटे फफोले बनते हैं। इसकी रोकथाम के लिए मैंकोजेब या रोडोमिल एमजेड 72 डब्ल्यूपी फफूदीनाशक की 2 किलो मात्रा 800 लीटर पानी में घोलकर प्रति हैक्टेयर की दर से छिड़काव करें। झुलसा रोग से बचाव का तरीका घना कोहरा और सूरज की रोशनी की कमी से आलू व टमाटर की फसल में लेट ब्लाइट (झुलसा रोग) हो सकता है, जो एक फंगल बीमारी है, जो 25% से 40% फसल को बर्बाद कर सकती है। पत्तियों की सुरक्षा के लिए मैनकोजेब, क्लोरोथैलोनिल या कॉपर-आधारित उत्पादों जैसे कॉन्टैक्ट फफूंदनाशक का इस्तेमाल कर सकते हैं। जीरा, ईसबगोल में उखटा रोग से बचाव का तरीका जीरे, इसबगोल की फसल में उखटा रोग का प्रकोप पौधों की छोटी अवस्था में ज्यादा होता है। नियंत्रण के लिए 2 ग्राम रिडोमिल प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें। गेहूं में जिंक का रोगोपचार गेहूं की खड़ी फसल में जिंक की कमी दिखाई दे तो 0.5 प्रतिशत (1.5 किलो जिंक सल्फेट एवं 750 ग्राम बुझा हुआ चूना 100 से 150 लीटर पानी प्रति बीघा) जिंक सल्फेट के विलयन का एक छिड़काव वानस्पतिक वृद्धि अवस्था पर करें। प्याज की निगरानी करने का तरीका प्याज की समय से बोई गई फसल में थ्रिप्स के आक्रमण की निरंतर निगरानी करते रहें। प्याज में परपल ब्लोस रोग की निगरानी करते रहें। रोग के लक्षण पाए जाने पर डाएथेन- एम-45 @ 3 ग्राम/लीटर पानी किसी चिपकने वाले पदार्थ जैसे टीपोल आदि (1 ग्राम प्रति एक लीटर घोल) में मिलाकर छिड़काव करें। मटर की फसल की देखभाल मटर की फसल पर 2% यूरिया के घोल का छिड़काव करें। मटर की फल्लियों की संख्या में बढ़ोतरी होती है। कद्दूवर्गीय सब्जियों के अगेती फसल के पौध तैयार करने के लिए बीजों को छोटी पालीथीन के थैलों में भर कर पाली घरों में रखे। फसलों पर रसायन छिड़काव के दौरान सावधानी फसलों पर रसायनों का छिड़काव करते समय मधुमक्खियों को बक्सों के अंदर रखें। 2.5 से 6 घंटे कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद मधुमक्खियों को जाने दें।

You missed