फलोदी जिला विशेष टीम और भोजासर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5.809 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई भोजासर थाना क्षेत्र के सियोलनगर में की गई। आरोपी रामलाल विश्नोई, निवासी सियोलनगर के घर से यह अवैध मादक पदार्थ जब्त हुआ। गिरफ्तार आरोपी रामलाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।