Sonu Sharma motivational speaker journey: मार्कशीट पर लिखे नंबर किसी का भविष्य तय नहीं कर सकते। इसमें कोई दोराय नहीं है कि अच्छे नंबर आगे के सफर को आसान कर देते हैं, लेकिन इनका ‘अच्छा’ न होना किसी के भविष्य को अंधारमय कर देगा यह भी जरूरी नहीं। कई ऐसे लोग हैं, जो पढ़ाई में अच्छे नहीं रहे। किताबों के साथ उन्हें हर रोज संघर्ष करना पड़ा, मगर आज वह सफलता के एक ऊंचे पायदान पर बैठे हैं। एंटरप्रेन्योर और लाइफ कोच सोनू शर्मा भी उन्हें में शामिल हैं। सोनू शर्मा का पढ़ाई के साथ शुरुआती रिश्ता अच्छा नहीं रहा, उन्हें इसके लिए ताने भी सुनने पड़े पर आज उनकी सफलता सभी को प्रभावित करती है।