हनुमानगढ़. जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में इंदिरागांधी नहर के चार जनवरी के बाद के रेग्यूलेशन की तस्वीर साफ हो गई। चार से 21 जनवरी तक आईजीएनपी को चार में दो समूह में चलाकर बाकी की दो बारियां तीन में एक समूह में चलाने के प्रस्ताव पर सहमति बनने के बाद मुख्य अभियंता प्रदीप रुस्तगी ने बैठक समाप्त करने की घोषणा की। इससे पहले जंक्शन के जल संसाधन विभाग कार्यालय में काफी देर तक चली बैठक में मुख्य अभियंता चार में दो समूह के रेग्यूलेशन को मंजूर करने में असमर्थता जताते रहे।
