​फ्यूचर्स एंड ऑप्शन ट्रेडिंग की दुनिया का यह मामला आपको चौंका देगा। एक व्यक्ति को तकनीकी गड़बड़ी के कारण 40 करोड़ रुपये का मार्जिन मिल गया, जिससे F&O ट्रेडिंग करके उसने 1.75 का मुनाफा कमा लिया। हालांकि, ब्रोकर कंपनी ने कोर्ट में अपील दायर की थी कि ये मुनाफा उनके पैसे से हुआ है, इसलिए इस पर इनका हक है। लेकिन कोर्ट ने ट्रेडर के हक में फैसला सुनाते हुए, ब्रोकर की अपील खारिज कर दी।