8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी मिलने के बाद लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस बात का इंतजार है कि उनकी सैलरी कितनी बढ़ेगी। 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी, 2016 को लागू हुआ था, 31 दिसंबर, 2025 को इसका कार्यकाल खत्म हो गया। इस हिसाब से 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग को लागू हो जाना चाहिए था, जिससे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन बढ़ती। मगर, सैलरी-पेंशन में बढ़ोतरी तभी मिलेगी जब कमीशन अपनी रिपोर्ट सबमिट करेगी, सरकार उसको मंजूरी देगी और नोटिफिकेशन जारी होगा। ऐसा होने में अभी वक्त है।