Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार को तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार शाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना 0.73 फीसदी या 993 रुपये की बढ़त के साथ 1,36,797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव 3.55 फीसदी या 8,378 रुपये की बढ़त के साथ 2,44,251 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। हाजिर मांग में इजाफा और डॉलर में गिरावट के चलते कीमतों में तेजी आई है।

You missed