IT Industry: “मैं शाम 5:15 बजे पैदा हुआ। 5:16 बजे मेरे पिता ने घोषणा कर दी- मेरा बेटा इंजीनियर बनेगा और उसी पल मेरी किस्मत तय हो गई।” फिल्म 3 इडियट्स का यह डायलॉग आपको याद होगा। भले ही साल 2009 की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म काल्पनिक थी, लेकिन यह उस सच्चाई को जरूर दिखाती है, जो आज भी करोड़ों भारतीय माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा इंजीनियर बने।
