Stocks to Watch in 2026: नए वादे-इरादे और रेजोल्यूशन के साथ 2026 की शुरुआत हो चुकी है। यह साल शेयर मार्केट के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है। एक्स्पर्ट्स मानते हैं कि निफ्टी इस साल बेहतर करेगा। ऐसे में यह जानना अच्छा रहेगा कि कमाई की गुंजाइश कहां बन सकती है। कौन से स्टॉक हैं, जिनके उछलने की संभावना है? वैसे, तो मार्केट के मिजाज के बारे में सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन ब्रोकरेज फर्म सभी गुणा-भाग लगाने के बाद अनुमान जाहिर करते हैं।
