सैन समाज तलसर पट्टी ने मंदिर का छठा वर्षी कार्यक्रममनाया। इस मौके पर बुधवार को सैनजी महाराज मंदिर तलसरपट्टी बिशनगढ़ में भजन संध्या हुई। इसमें एक से बढ़कर एकभजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान आगामी आने वाली वर्षी कोलेकर चढ़ावे भी बोले। गुरुवार सुबह मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई।इस मौके पर समाज के अध्यक्ष रतनलाल सोलंकी जालोर,उपाध्यक्ष हिमताराम सोलंकी केशवना, सचिव रमेश भाटीकाठाड़ी, अर्जुनलाल सोलंकी मांडवला, गोविंदलाल भाटीभवरानी, चम्पालाल भाटी बिशनगढ़, चेलाराम भाटी पानवाआदि समाज के लोग उपस्थित रहे।
