महिलाएं अक्सर बचत तो करती हैं, लेकिन निवेश के मामले में पीछे रह जाती हैं। इसके चलते वे अपनी लाइफ में बड़ा फंड बनाने से चूक जाती हैं। हालांकि, रिसर्च बताता है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में बेहतर निवेशक होती हैं। ऐसे में यह एक बड़ा सवाल है कि महिलाएं निवेश पर मिलने वाले संभावित रिटर्न से क्यों चूक जाती हैं। दरअसल इसके पीछे वजह निवेश को लेकर कॉन्फिडेंस की कमी है। देखने में आया है कि महिलाएं जोखिम को लेकर ज्यादा सतर्क रहती हैं और निवेश में लंबे समय तक बनी रहती हैं। लेकिन जैसे-जैसे निवेश अब मोबाइल में एक क्लिक जितना आसाना हो गया है, बड़ी संख्या में महिलाएं इन्वेस्टमेंट कर रही हैं।