एनएसई के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार साल 2026 में शेयर बाजार 15 दिन तक बंद रहने वाला है। हालांकि, कुल छुट्टियों की गिनती 19 है, जिनमें 4 छुट्टियां रविवार या शनिवार को हैं, जो शेयर बाजार का साप्ताहिक अवकाश रहता है। रविवार 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का अवकाश है। वहीं, रविवार 21 मार्च, 15 अगस्त और 8 नवंबर को क्रमश: ईद-उल-फितर, स्वतंत्रता दिवस और लक्ष्मी पूजन का अवकाश होगा।
