Year Ender 2025: सेंसेक्स-निफ्टी भले ही साल 2025 में 2024 से ज्यादा चढ़े हों, पर इस साल शेयर बाजार में अधिकतर निवेशकों की कमाई निराशाजनक ही रही है। सेंसेक्स इस साल करीब 8.8% चढ़ा, फिर भी बीएसई में लिस्टेड हर 10 में से 8 शेयर यानी 79% स्टॉक्स ऐसे हैं, जो 6.25% रिटर्न देने वाली एसबीआई की एक साल की एफडी को भी नहीं पछाड़ पाए। यानी बाजार बढ़ने के बावजूद ज्यादातर निवेशकों को एफडी से बेहतर फायदा नहीं मिला। मुनाफा कुछ गिने-चुने बड़े और मजबूत शेयरों तक ही सीमित रहा, जबकि ज्यादातर शेयर सुस्त पड़े रहे।