अमृतसर | शहीदां साहिब के पास बरसाती नाले पर कई दिनों से सीवरेज ब्लॉक है। जिस कारण गंदा पानी सीवरेज से बाहर की ओर निकलना शुरू हो गया है। वहीं इसे ठीक करने के लिए अभी तक कोई पक्का समाधान नहीं किया जा रहा। जिस कारण गंदगी और बदबू का माहौल बना हुआ है। जबकि इस रोड पर श्रद्धालु शहीदां साहिब माथा टेकने के लिए इसी रास्ते पर आते हैं। ऐसे में उन लोगों को गंदगी भरे हालातों से निकाल कर जाना पड़ता है। वहीं खुला में हॉल होने के कारण हादसे का डर बना रहता है। इसे जल्द ठीक करके पक्का समाधान किया जाना चाहिए।
