Gold Silver Rate: अमरीकी ट्रेजरी (बॉन्ड) दशकों से दुनिया की सबसे बड़ी सुरक्षा थी। जब मार्केट गिरता था, तो अमरीकी बॉन्ड बचा लेते थे। लेकिन 2025 में यह जगह गोल्ड ने ले ली है। पहले बाजार एक ही नियम जानते थे, अर्थव्यवस्था में जब डर बढ़ता है, तो शेयर गिरते हैं। फेड जब ब्याज दरें घटाता है, तो यूएस ट्रेजरी ऊपर जाती है। यानी हर बड़े क्रैश में बॉन्ड सबसे बड़ा बचाव होता था। पर इस साल कहानी बदल गई।
