अगर आपको अपना Gmail अकाउंट एड्रेस पसंद नहीं है तो आप उसे जल्द ही बदल सकते हैं. दरअसल, गूगल ऐसा बदलाव लागू करने की तैयारी कर रहा है. गूगल ने अपने सपोर्ट पेज को अपडेट किया है, जिसमें ये कहा गया है कि अब यूज़र्स अपने Gmail एड्रेस को बदल सकते हैं. इससे गूगल का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स को फायदा होगा.