Real Estate News: अगर आपने भी अपने सपनों के घर के लिए पाई-पाई जोड़ी थी, लेकिन बिल्डर की लापरवाही या फंड की कमी के चलते आपका फ्लैट वर्षों से अटका पड़ा है, तो यह खबर आपके लिए राहत की सांस लेकर आई है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार अटकी हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को फिर से पटरी पर लाने के लिए स्वामीह फंड-2 की रूपरेखा को अंतिम रूप दे रही है। इस कदम से रियल एस्टेट सेक्टर में भारी नकदी संकट दूर होने और उन लाखों मध्यमवर्गीय परिवारों को घर मिलने की उम्मीद जगी है, जो ईएमआई भरने के बावजूद किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं।
