भारत में डिजिटल गोल्ड में निवेश करना तेजी से उभरता हुआ ट्रेंड बन गया है, खासकर जेन Z निवेशकों के बीच। जनवरी 2025 से नवंबर 2025 तक भारतीय निवेशकों ने अनुमानित 12 टन डिजिटल गोल्ड खरीदा। इससे सोने में निवेश करने के तरीकों में बदलाव देखा जा सकता है। हालांकि, नवंबर 2025 में सेबी की चेतावनी के बाद इस रफ्तार में कुछ ठहराव जरूर देखने को मिला।
