वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान से जीएसटी रिफॉर्म का बिहार के बाद पश्चिम बंगाल कनेक्शन सामने आया है. जैसे बिहार के लिए जीएसटी रिफॉर्म को छठ पूजा से जोड़ा गया था, पश्चिम बंगाल के मामले में ठीक वैसे ही दुर्गा पूजा से जोड़ दिया है – क्या ये डबल फेस्टिवल ऑफर बीजेपी को दोनों राज्यों में फायदा दे पाएगा?
