Stock Market Update: शेयर बाजार में आज शुक्रवार का कारोबार समाप्त हो गया है। नकारात्मक शुरुआत के साथ आज का समापन भी नेगेटिव ही रहा। पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद घरेलू शेयर बाजार बंद होने तक सीमित दायरे में नजर आया। निवेशकों ने वैश्विक संकेतों और सेक्टर-विशेष गतिविधियों पर नजर बनाए रखी, जबकि साल के आखिरी कारोबारी दिनों में सतर्कता का माहौल दिखा।
